Nestlé NAN EXCELLAPRO® FAQs

क्या भारत में NAN EXCELLAPRO सुरक्षित है?

हाँ। भारत में NAN EXCELLAPRO सुरक्षित है।

Nestlé India में, हमारे उपभोक्ताओं की सुरक्षा और भलाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। NAN EXCELLAPRO पर 1200 से अधिक व्यवस्थित गुणवत्ता जांच की जाती हैं। इसके अलावा, हम पूरी वैल्यू चेन में 1000 से अधिक नियमित मॉनिटरिंग जांच भी करते हैं। NAN EXCELLAPRO सभी FSSAI और लागू नियमों एवं विनियमों का पालन करता है, और स्थानीय तथा लागू वैश्विक मानकों के अनुरूप सख्त गुणवत्ता मानकों को पूरा करता है। हम आपको गुणवत्ता के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता का भरोसा दिलाना चाहते हैं।

NAN EXCELLAPRO फिर से कब उपलब्ध होगा? अगर NAN EXCELLAPRO मेरे आस-पास उपलब्ध नहीं है, तो मैं इसे कहाँ से खरीदूँ?

माता-पिता के तौर पर, आपके शिशु की सुरक्षा और भलाई हमेशा आपकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है — और हमारी भी। यूरोप में कुछ बैचों में सेरुलिड (cereulide) पाए जाने के बाद, हमने अतिरिक्त सावधानी के तौर पर अपने उत्पादों की पूरी तरह जांच करने का निर्णय लिया, जिनका निर्माण भारत में ही होता है। इस दौरान, आपको कुछ समय के लिए उपलब्धता से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ा हो सकता है, और इसके लिए हम आपके धैर्य और समझ की सराहना करते हैं। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि NAN EXCELLAPRO अब फिर से फ़ार्मेसी, सुपरमार्केट, बेबी स्टोर्स और भरोसेमंद ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म्स पर उपलब्ध है। यदि आपको यह उत्पाद नहीं मिल पाता है, तो कृपया हमारी कंज़्यूमर सर्विसेज़ से wecare@in.nestle.com

 या 1800-103-1947 पर संपर्क करें।

हम आपको याद दिलाना चाहते हैं कि शिशु के लिए माँ का दूध सर्वोत्तम है। किसी भी इन्फ़ैंट फ़ॉर्मूला को शुरू करने से पहले कृपया अपने पीडियाट्रिशियन (बच्चों के डॉक्टर) से सलाह लें।

क्या NAN EXCELLAPRO में सेरुलिड (cereulide) जैसे टॉक्सिन / हानिकारक तत्व होते हैं?

Nestlé India में, हमारे उपभोक्ताओं की सुरक्षा और भलाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। NAN EXCELLAPRO पर 1200 से अधिक व्यवस्थित गुणवत्ता जांच की जाती हैं। इसके अलावा, हम पूरी वैल्यू चेन में 1000 से अधिक नियमित मॉनिटरिंग जांच भी करते हैं। NAN EXCELLAPRO सभी FSSAI और लागू नियमों एवं विनियमों का पालन करता है, और स्थानीय तथा लागू वैश्विक मानकों के अनुरूप सख्त गुणवत्ता मानकों को पूरा करता है।

हालाँकि तेलों में सेरुलिड (cereulide) की मौजूदगी बहुत कम पाई जाती है, फिर भी अब हमारे उत्पादों में उपयोग से पहले तेल के हर बैच की व्यवस्थित रूप से जांच की जाती है, ताकि सेरुलिड (cereulide) की अनुपस्थिति सुनिश्चित की जा सके।

मेरे शिशु को उल्टी / दस्त हो रहे हैं — क्या यह NAN EXCELLAPRO की वजह से हो सकता है?

शिशुओं में पेट से जुड़ी तकलीफ़ कई कारणों से हो सकती है। सही चिकित्सा सलाह के लिए कृपया अपने पीडियाट्रिशियन (बच्चों के डॉक्टर) से संपर्क करें।

NAN EXCELLAPRO के लिए कौन-से क्वालिटी चेक किए जाते हैं?

Nestlé India में, हमारे उपभोक्ताओं की सुरक्षा और भलाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। NAN EXCELLAPRO पर 1200 से अधिक व्यवस्थित गुणवत्ता जांच की जाती हैं। इसके अलावा, हम पूरी वैल्यू चेन में 1000 से अधिक नियमित मॉनिटरिंग जांच भी करते हैं। NAN EXCELLAPRO सभी FSSAI और लागू नियमों एवं विनियमों का पालन करता है, और स्थानीय तथा लागू वैश्विक मानकों के अनुरूप सख्त गुणवत्ता मानकों को पूरा करता है।

हम NAN EXCELLAPRO की क्वालिटी के बारे में और कैसे जान सकते हैं?

Nestlé India में, हमारे उपभोक्ताओं की सुरक्षा और भलाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। NAN EXCELLAPRO पर 1200 से अधिक व्यवस्थित गुणवत्ता जांच की जाती हैं। इसके अलावा, हम पूरी वैल्यू चेन में 1000 से अधिक नियमित मॉनिटरिंग जांच भी करते हैं। NAN EXCELLAPRO सभी FSSAI और लागू नियमों एवं विनियमों का पालन करता है, और स्थानीय तथा लागू वैश्विक मानकों के अनुरूप सख्त गुणवत्ता मानकों को पूरा करता है।

प्रोडक्ट की जानकारी

NAN EXCELLAPRO के क्या फायदे हैं?

NAN EXCELLAPRO शिशुओं के लिए एक स्प्रे ड्राइड फ़ॉर्मूला है, जिसका इस्तेमाल तब किया जाता है जब उन्हें ब्रेस्टफीडिंग (स्तनपान) नहीं कराया जा रहा हो। इसमें व्हे प्रोटीन, DHA, ARA, विटामिन A, C और ज़िंक के साथ-साथ कैल्शियम और विटामिन D होते हैं। NAN EXCELLAPRO 1 में प्रोबायोटिक L. रेउटेरी और 5HMO (ह्यूमन मिल्क ओलिगोसैकराइड्स) भी शामिल हैं। NAN EXCELLAPRO में मौजूद कुछ प्रमुख पोषक तत्व हैं:

  • व्हे प्रोटीन – व्हे प्रोटीन दूध के प्रोटीन का एक हिस्सा है, जो पचाने में आसान होता है।
  • प्रोबायोटिक L. रेउटेरी – प्रोबायोटिक्स जीवित सूक्ष्मजीव होते हैं, जो गट (आंत) में प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं और गट माइक्रोबायोम के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं।
  • 5 HMO – 5 HMO (2’FL, LNT, 6’-SL, DFL और 3’-SL) प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून फंक्शन) में मदद करते हैं।
  • DHA और ARA – DHA दिमाग के सामान्य विकास में मदद करता है।
  • विटामिन A, C और ज़िंक – प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून फंक्शन) में मदद करते हैं।
  • कैल्शियम और विटामिन D – हड्डियों के सामान्य विकास में मदद करते हैं।

सामग्री और पोषण

NAN EXCELLAPRO में कौन-कौन सी सामग्री होती हैं?

NAN EXCELLAPRO शिशुओं के लिए एक स्प्रे ड्राइड फ़ॉर्मूला है, जिसका इस्तेमाल तब किया जाता है जब उन्हें ब्रेस्टफीडिंग (स्तनपान) नहीं कराया जा रहा हो। इसमें व्हे प्रोटीन, DHA, ARA, विटामिन A, C और ज़िंक के साथ-साथ कैल्शियम और विटामिन D होते हैं। NAN EXCELLAPRO 1 में प्रोबायोटिक L. रेउटेरी और 5 HMO  (2’FL, LNT, 6’-SL, DFL और 3’-SL) भी शामिल हैं। NAN EXCELLAPRO की पूरी सामग्री की सूची पैक पर दी होती है, जो NAN EXCELLAPRO के हर स्टेज के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

NAN EXCELLAPRO में कितना प्रोटीन होता है?

NAN EXCELLAPRO में प्रोटीन की मात्रा हर स्टेज के अनुसार अलग होती है। NAN EXCELLAPRO 1 में प्रति 100g में 10.7g प्रोटीन होता है। NAN EXCELLAPRO 1 में व्हे: केसीन प्रोटीन का अनुपात 70:30 है। व्हे प्रोटीन दूध के प्रोटीन का एक हिस्सा है, जो पचाने में आसान होता है।

क्या NAN EXCELLAPRO में DHA और ARA होते हैं?

हाँ, NAN EXCELLAPRO में DHA और ARA दोनों होते हैं।

क्या NAN EXCELLAPRO में प्रोबायोटिक्स या प्रीबायोटिक्स होते हैं?

NAN EXCELLAPRO 1 में L. रेउटेरी होता है, जो प्रोबायोटिक्स हैं। इसमें 5 HMO  (2’FL, LNT, 6’-SL, DFL और 3’-SL) भी होते हैं, जो प्रीबायोटिक्स हैं।

क्या NAN EXCELLAPRO में एलर्जी पैदा करने वाले तत्व होते हैं?

NAN EXCELLAPRO में दूध और सोया से जुड़े तत्व होते हैं। यदि आपके शिशु को सोया या लैक्टोज़ से एलर्जी है, तो NAN EXCELLAPRO का उपयोग करने से पहले कृपया अपने पीडियाट्रिशियन (बच्चों के डॉक्टर) से सलाह लें।

क्या NAN EXCELLAPRO में चीनी होती है?

NAN EXCELLAPRO में रिफाइंड या टेबल शुगर नहीं होती है और इसमें सुक्रोज़ की मात्रा शून्य होती है। इसमें मुख्य रूप से लैक्टोज़ होता है, जो दूध में पाया जाने वाला एक प्राकृतिक शुगर है। लैक्टोज़ मानव दूध में भी मौजूद होता है और FSS – खाद्य सुरक्षा एवं मानक (शिशु पोषण हेतु खाद्य पदार्थ) विनियम, 2020 के अनुसार इसे शिशु पोषण में पसंदीदा कार्बोहाइड्रेट माना जाता है।

NAN EXCELLAPRO में किस तरह की चीनी होती है?

NAN EXCELLAPRO में मुख्य चीनी लैक्टोज़ होती है, जिसे मिल्क शुगर भी कहा जाता है। यह मानव दूध में भी मौजूद होती है, जिससे यह शिशुओं के लिए एक उपयुक्त कार्बोहाइड्रेट स्रोत है। FSS – खाद्य सुरक्षा एवं मानक (शिशु पोषण हेतु खाद्य पदार्थ) विनियम, 2020 के अनुसार, लैक्टोज़ को शिशु पोषण के लिए पसंदीदा कार्बोहाइड्रेट माना जाता है और यह हमारी फ़ॉर्मूलेशन में प्रमुख प्रकार की चीनी है।

क्या NAN EXCELLAPRO में पाम ऑयल होता है?

नहीं, NAN EXCELLAPRO में कोई भी पाम ऑयल नहीं होता है।

तैयारी और फीडिंग

मैं NAN EXCELLAPRO कैसे तैयार करूँ?

इन्फ़ैंट फ़ॉर्मूला तैयार करने का तरीका जानने के लिए नीचे दिए गए चित्र पर क्लिक करें।

मुझे अपने शिशु को दिन में कितनी बार फ़ीड देना चाहिए?

फ़ीड की संख्या शिशु की उम्र पर निर्भर करती है। हमेशा फीडिंग टेबल का पालन करें और सही गाइडेंस के लिए अपने पीडियाट्रिशियन (बच्चों के डॉक्टर) से सलाह लें।

फीडिंग टेबल

शिशु की उम्रप्रति फ़ीड मात्रादिन में फ़ीड की संख्या
पहले से उबाला हुआ पानी (mlमापने वाले स्कूप्स की संख्या*फ़ॉर्मूलाअन्य
पहला और दूसरा सप्ताह9036-
तीसरा और चौथा सप्ताह12045-
दूसरा महीना15055-
तीसरा और चौथा महीना18065-
पाँचवाँ और छठा महीना21075-

अनुमानित स्कूप माप: 4.5g; 1 लीटर = 136 g पाउडर + 900 ml पानी

मुझे अपने शिशु को कौन सा NAN EXCELLAPRO देना चाहिए? NAN EXCELLAPRO 1, 2 और 4 में क्या अंतर है?

NAN EXCELLAPRO शिशुओं की अलग-अलग उम्र के लिए बनाया गया है, जब उन्हें ब्रेस्टफीडिंग (स्तनपान) नहीं कराया जा रहा हो। अपने शिशु की उम्र के अनुसार सही विकल्प चुनने के लिए अपने पीडियाट्रिशियन (बच्चों के डॉक्टर) से सलाह लें।

शिशु की उम्र (महीनों में)NAN EXCELLAPRO स्टेज
0–6 महीनेNAN EXCELLAPRO स्टेज 1
6–12 महीनेNAN EXCELLAPRO स्टेज 2
12–24 महीनेNAN EXCELLAPRO स्टेज 3

उपयोग से जुड़ी जानकारी

क्या NAN EXCELLAPRO शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए?

माँ का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम है, लेकिन उपलब्ध न होने या पर्याप्त न होने की स्थिति में NAN EXCELLAPRO शुरू करने से पहले अपने पीडियाट्रिशियन (बच्चों के डॉक्टर) से सलाह लेना उचित है।

क्या तैयार किया हुआ NAN EXCELLAPRO फ्रिज में रखा जा सकता है?

एक बार में केवल एक फ़ीड तैयार करें। तुरंत खिलाएं और दिए गए निर्देशों का ठीक से पालन करें। हर फ़ीड के अंत में बचा हुआ फ़ॉर्मूला फेंक दें।

खोलने के बाद मैं NAN EXCELLAPRO को कैसे स्टोर करूँ?

पैक खोलने के बाद, उसकी सामग्री को पाउच सहित एक साफ़ एयरटाइट कंटेनर में रखें। हर उपयोग के बाद ढक्कन को अच्छी तरह बंद करें और इसे ठंडी, सूखी और साफ़ जगह पर रखें। खोलने के बाद सामग्री का उपयोग 3 हफ्तों के भीतर या ‘USE BY’ तारीख तक करें—जो भी पहले हो।

उपलब्धता और सुरक्षा

मैं NAN EXCELLAPRO कहाँ से खरीदूँ?

माँ का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम है, लेकिन उपलब्ध न होने की स्थिति में कृपया अपने पीडियाट्रिशियन (बच्चों के डॉक्टर) से सलाह लें। आप NAN EXCELLAPRO को फ़ार्मेसी, सुपरमार्केट, बेबी स्टोर्स और भरोसेमंद ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म्स से खरीद सकते हैं।

क्या NAN EXCELLAPRO शिशुओं के लिए अच्छा है?

NAN EXCELLAPRO शिशुओं के लिए एक स्प्रे ड्राइड फ़ॉर्मूला है, जिसका इस्तेमाल तब किया जाता है जब उन्हें ब्रेस्टफीडिंग (स्तनपान) नहीं कराया जा रहा हो। इसमें व्हे प्रोटीन, DHA, ARA, विटामिन A, C और ज़िंक के साथ-साथ कैल्शियम और विटामिन D होते हैं। NAN EXCELLAPRO 1 में प्रोबायोटिक L. रेउटेरी और 5 HMO  (2’FL, LNT, 6’-SL, DFL और 3’-SL) भी शामिल हैं। यह आपके शिशु के लिए कितना उपयुक्त है, इसके बारे में जानकारी के लिए कृपया अपने पीडियाट्रिशियन (बच्चों के डॉक्टर) से सलाह लें।

NAN EXCELLAPRO 3 कब शुरू करें?

NAN EXCELLAPRO 3 एक स्प्रे ड्राइड फॉलो-अप फ़ॉर्मूला है, जिसमें DHA, ARA, विटामिन A, C, D, कैल्शियम, ज़िंक और आयरन होते हैं। यह उन शिशुओं के लिए है जो 12 महीने के बाद और 24 महीने तक की उम्र के हैं, जब उन्हें ब्रेस्टफीडिंग (स्तनपान) नहीं कराया जा रहा हो।

NAN EXCELLAPRO कैसे खिलाएं?

सही बनाने की विधि के अनुसार NAN EXCELLAPRO तैयार करने के बाद, शिशु को कटोरी और चम्मच से खिलाएं और बचा हुआ फ़ीड फेंक दें।

NAN EXCELLAPRO को कितने समय तक रखा जा सकता है?

खोलने के बाद सामग्री का उपयोग 3 हफ्तों के भीतर या ‘USE BY’ तारीख तक करें—जो भी पहले हो।