NAN EXCELLAPRO® क्या है??
NAN EXCELLAPRO® क्या है??
NAN EXCELLAPRO® शिशुओं के लिए एक स्प्रे ड्राइड फ़ॉर्मूला है, जिसका इस्तेमाल तब किया जाता है जब उन्हें ब्रेस्टफीडिंग (स्तनपान) नहीं कराया जा रहा हो। इसमें व्हे प्रोटीन, DHA, ARA, विटामिन A, C और ज़िंक के साथ-साथ कैल्शियम और विटामिन D होते हैं। NAN EXCELLAPRO® 1 में प्रोबायोटिक L. रेउटेरी और 5HMO (ह्यूमन मिल्क ओलिगोसैकराइड्स) भी शामिल हैं। NAN EXCELLAPRO® में मौजूद कुछ प्रमुख पोषक तत्व हैं:
- व्हे प्रोटीन – व्हे प्रोटीन दूध के प्रोटीन का एक हिस्सा है, जो पचाने में आसान होता है।
- प्रोबायोटिक L. रेउटेरी – प्रोबायोटिक्स जीवित सूक्ष्मजीव होते हैं, जो गट (आंत) में प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं और गट माइक्रोबायोम के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं।
- 5 HMO – 5 HMO (2’FL, LNT, 6’-SL, DFL और 3’-SL) प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून फंक्शन) में मदद करते हैं।
- DHA और ARA – DHA दिमाग के सामान्य विकास में मदद करता है।
- विटामिन A, C और ज़िंक – प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून फंक्शन) में मदद करते हैं।
- कैल्शियम और विटामिन D – हड्डियों के सामान्य विकास में मदद करते हैं।