Nestlé NAN PRO क्या है और इसके क्या फ़ायदे हैं?

Nestlé NAN PRO क्या है और इसके क्या फ़ायदे हैं?

Nestlé NAN PRO शिशुओं के लिए एक स्प्रे ड्राइड फ़ॉर्मूला है, जिसका इस्तेमाल तब किया जाता है जब उन्हें ब्रेस्टफीडिंग (स्तनपान) नहीं कराया जा रहा हो। इसमें व्हे प्रोटीन, DHA, ARA, विटामिन A, C और ज़िंक के साथ-साथ कैल्शियम और विटामिन D होते हैं। NAN PRO 1 में प्रोबायोटिक L. रेउटेरीⓘ भी शामिल है। Nestlé NAN PRO में मौजूद कुछ प्रमुख पोषक तत्व हैं:

  • व्हे प्रोटीन – व्हे प्रोटीन दूध के प्रोटीन का एक हिस्सा है, जो पचाने में आसान होता है।
  • प्रोबायोटिक L. रेउटेरी – प्रोबायोटिक्स जीवित सूक्ष्मजीव होते हैं, जो गट (आंत) में प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं और गट माइक्रोबायोम के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं।
  • DHA और ARA – DHA दिमाग के सामान्य विकास में मदद करता है।
  • विटामिन A, C और ज़िंक – प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून फंक्शन) में मदद करते हैं।
  • कैल्शियम और विटामिन D – हड्डियों के सामान्य विकास में मदद करते हैं।