Nestlé NAN PRO FAQs
क्या भारत में NAN PRO® सुरक्षित है?
हाँ। भारत में NAN PRO® सुरक्षित है।
Nestlé India में, हमारे उपभोक्ताओं की सुरक्षा और भलाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। NAN PRO® पर 1200 से अधिक व्यवस्थित गुणवत्ता जांच की जाती हैं। इसके अलावा, हम पूरी वैल्यू चेन में 1000 से अधिक नियमित मॉनिटरिंग जांच भी करते हैं। NAN PRO® सभी FSSAI और लागू नियमों एवं विनियमों का पालन करता है, और स्थानीय तथा लागू वैश्विक मानकों के अनुरूप सख्त गुणवत्ता मानकों को पूरा करता है। हम आपको गुणवत्ता के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता का भरोसा दिलाना चाहते हैं।
NAN PRO® फिर से कब उपलब्ध होगा? अगर NAN PRO® मेरे आस-पास उपलब्ध नहीं है, तो इसे कहाँ से खरीदा जा सकता है?
माता-पिता के तौर पर, आपके शिशु की सुरक्षा और भलाई हमेशा आपकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है — और हमारी भी। यूरोप में कुछ बैचों में सेरुलिड (cereulide) पाए जाने के बाद, हमने अतिरिक्त सावधानी के तौर पर अपने उत्पादों की पूरी तरह जांच करने का निर्णय लिया, जिनका निर्माण भारत में ही होता है। इस दौरान, आपको कुछ समय के लिए उपलब्धता से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ा हो सकता है, और इसके लिए हम आपके धैर्य और समझ की सराहना करते हैं। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि NAN PRO® अब फिर से फ़ार्मेसी, सुपरमार्केट, बेबी स्टोर्स और भरोसेमंद ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म्स पर उपलब्ध है। यदि आपको यह उत्पाद नहीं मिल पाता है, तो कृपया हमारी कंज़्यूमर सर्विसेज़ से wecare@in.nestle.com या 1800-103-1947 पर संपर्क करें।
हम आपको याद दिलाना चाहते हैं कि शिशु के लिए माँ का दूध सर्वोत्तम है। किसी भी इन्फ़ैंट फ़ॉर्मूला को शुरू करने से पहले कृपया अपने पीडियाट्रिशियन (बच्चों के डॉक्टर) से सलाह लें।
क्या NAN PRO® में सेरुलिड (cereulide) जैसे टॉक्सिन / हानिकारक तत्व होते हैं?
Nestlé India में, हमारे उपभोक्ताओं की सुरक्षा और भलाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। NAN PRO® पर 1200 से अधिक व्यवस्थित गुणवत्ता जांच की जाती हैं। इसके अलावा, हम पूरी वैल्यू चेन में 1000 से अधिक नियमित मॉनिटरिंग जांच भी करते हैं। NAN PRO® सभी FSSAI और लागू नियमों एवं विनियमों का पालन करता है, और स्थानीय तथा लागू वैश्विक मानकों के अनुरूप सख्त गुणवत्ता मानकों को पूरा करता है।
हालाँकि तेल में सेरुलिड (cereulide) की मौजूदगी बहुत कम पाई जाती है, फिर भी अब हमारे उत्पादों में उपयोग से पहले तेल के हर बैच की व्यवस्थित रूप से जांच की जाती है, ताकि सेरुलिड (cereulide) की अनुपस्थिति सुनिश्चित की जा सके।
मेरे शिशु को उल्टी / दस्त हो रहे हैं — क्या यह NAN PRO® की वजह से हो सकता है?
शिशुओं में पेट से जुड़ी तकलीफ़ कई कारणों से हो सकती है। सही चिकित्सा सलाह के लिए कृपया अपने पीडियाट्रिशियन (बच्चों के डॉक्टर) से संपर्क करें।
NAN PRO® के लिए कौन-से क्वालिटी चेक किए जाते हैं?
Nestlé India में, हमारे उपभोक्ताओं की सुरक्षा और भलाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। NAN PRO® पर 1200 से अधिक व्यवस्थित गुणवत्ता जांच की जाती हैं। इसके अलावा, हम पूरी वैल्यू चेन में 1000 से अधिक नियमित मॉनिटरिंग जांच भी करते हैं। NAN PRO® सभी FSSAI और लागू नियमों एवं विनियमों का पालन करता है, और स्थानीय तथा लागू वैश्विक मानकों के अनुरूप सख्त गुणवत्ता मानकों को पूरा करता है।
हम NAN PRO® की क्वालिटी के बारे में और कैसे जान सकते हैं?
Nestlé India में, हमारे उपभोक्ताओं की सुरक्षा और भलाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। NAN PRO® पर 1200 से अधिक व्यवस्थित गुणवत्ता जांच की जाती हैं। इसके अलावा, हम पूरी वैल्यू चेन में 1000 से अधिक नियमित मॉनिटरिंग जांच भी करते हैं। NAN PRO® सभी FSSAI और लागू नियमों एवं विनियमों का पालन करता है, और स्थानीय तथा लागू वैश्विक मानकों के अनुरूप सख्त गुणवत्ता मानकों को पूरा करता है।
प्रोडक्ट की जानकारी
Nestlé NAN PRO® क्या है और इसके क्या फ़ायदे हैं?
Nestlé NAN PRO® शिशुओं के लिए एक स्प्रे ड्राइड फ़ॉर्मूला है, जिसका इस्तेमाल तब किया जाता है जब उन्हें ब्रेस्टफीडिंग (स्तनपान) नहीं कराया जा रहा हो। इसमें व्हे प्रोटीन, DHA, ARA, विटामिन A, C और ज़िंक के साथ-साथ कैल्शियम और विटामिन D होते हैं। NAN PRO® 1 में प्रोबायोटिक L. रेउटेरीⓘ भी शामिल है। Nestlé NAN PRO® में मौजूद कुछ प्रमुख पोषक तत्व हैं:
- व्हे प्रोटीन – व्हे प्रोटीन दूध के प्रोटीन का एक हिस्सा है, जो पचाने में आसान होता है।
- प्रोबायोटिक L. रेउटेरी – प्रोबायोटिक्स जीवित सूक्ष्मजीव होते हैं, जो गट (आंत) में प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं और गट माइक्रोबायोम के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं।
- DHA और ARA – DHA दिमाग के सामान्य विकास में मदद करता है।
- विटामिन A, C और ज़िंक – प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून फंक्शन) में मदद करते हैं।
- कैल्शियम और विटामिन D – हड्डियों के सामान्य विकास में मदद करते हैं।
सामग्री और पोषण
NAN PRO® में कौन-कौन सी सामग्री होती हैं?
NAN PRO® शिशुओं के लिए एक स्प्रे ड्राइड फ़ॉर्मूला है, जिसका इस्तेमाल तब किया जाता है जब उन्हें ब्रेस्टफीडिंग (स्तनपान) नहीं कराया जा रहा हो। इसमें व्हे प्रोटीन, DHA, ARA, विटामिन A, C और ज़िंक के साथ-साथ कैल्शियम और विटामिन D होते हैं। NAN PRO® 1 में प्रोबायोटिक L. रेउटेरीⓘ भी शामिल है। NAN PRO® की पूरी सामग्री की सूची पैक पर दी होती है, जो NAN PRO® के हर स्टेज के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
NAN PRO® में कितना प्रोटीन होता है?
NAN PRO® में प्रोटीन की मात्रा हर स्टेज के अनुसार अलग होती है। NAN PRO® 1 में प्रति 100g में 10.7g प्रोटीन होता है। NAN PRO® 1 में व्हे: केसीन प्रोटीन का अनुपात 70:30 है। व्हे प्रोटीन दूध के प्रोटीन का एक हिस्सा है, जो पचाने में आसान होता है।
क्या NAN PRO® में DHA और ARA होते हैं?
हाँ, NAN PRO® में DHA और ARA दोनों होते हैं।
क्या NAN PRO® पचाने में आसान है?
NAN PRO® में व्हे प्रोटीन होता है। व्हे प्रोटीन दूध के प्रोटीन का एक हिस्सा है, जो पचाने में आसान होता है। NAN PRO® 1 में प्रोबायोटिक L. रेउटेरीⓘ भी शामिल है। प्रोबायोटिक्स जीवित सूक्ष्मजीव होते हैं, जो गट (आंत) में प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं और गट माइक्रोबायोम के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं।
क्या NAN PRO® में प्रोबायोटिक्स या प्रीबायोटिक्स होते हैं?
NAN PRO® 1 में L. रेउटेरीⓘ होता है, जो प्रोबायोटिक्स हैं।
क्या NAN PRO® में एलर्जी पैदा करने वाले तत्व होते हैं?
NAN PRO® में दूध और सोया से जुड़े तत्व होते हैं। यदि आपके शिशु को सोया या लैक्टोज से एलर्जी है, तो NAN PRO® का उपयोग करने से पहले कृपया अपने पीडियाट्रिशियन (बच्चों के डॉक्टर) से सलाह लें।
क्या NAN PRO® में चीनी होती है?
NAN PRO® में रिफाइंड या टेबल शुगर नहीं होती है और इसमें सुक्रोज़ की मात्रा शून्य होती है। इसमें मुख्य रूप से लैक्टोज होता है, जो दूध में पाई जाने वाली एक प्राकृतिक चीनी है। लैक्टोज़ मानव दूध में भी मौजूद होता है और FSS – खाद्य सुरक्षा एवं मानक (शिशु पोषण हेतु खाद्य पदार्थ) विनियम, 2020 के अनुसार इसे शिशु पोषण में पसंदीदा कार्बोहाइड्रेट माना जाता है।
Explaining Sugars in NAN
NAN Pro® में किस तरह की चीनी होती है?
NAN PRO® में मुख्य चीनी लैक्टोज़ होती है, जिसे मिल्क शुगर भी कहा जाता है। यह मानव दूध में भी मौजूद होती है, जिससे यह शिशुओं के लिए एक उपयुक्त कार्बोहाइड्रेट स्रोत है। FSS – खाद्य सुरक्षा एवं मानक (शिशु पोषण हेतु खाद्य पदार्थ) विनियम, 2020 के अनुसार, लैक्टोज़ को शिशु पोषण के लिए पसंदीदा कार्बोहाइड्रेट माना जाता है और यह हमारी फ़ॉर्मूलेशन में प्रमुख प्रकार की चीनी है।
Explaining Sugars in NAN
क्या NAN PRO® में पाम ऑयल होता है?
नहीं, NAN PRO® में कोई भी पाम ऑयल नहीं होता है।
तैयारी और फीडिंग
मैं NAN PRO® कैसे तैयार करूँ?
NAN PRO® को कुछ आसान स्टेप्स में तैयार करें।
- अपने हाथों को अच्छी तरह धोएं।
- बोतल, कटोरी और चम्मच को उबालें।
- पीने का पानी उबालें और ठंडा होने दें।
- फीडिंग टेबल देखें, और पहले से उबाला हुआ पानी बोतल में सही मात्रा में डालें। कृपया बोतल पर दिए गए ml के निशान देखें।
- फीडिंग टेबल देखें और शिशु की उम्र के अनुसार बराबर भरे हुए स्कूप्स की सही संख्या डालें। पाउडर को घोलने के लिए बोतल को अच्छी तरह हिलाएं।
- शिशु को कटोरी और चम्मच से खिलाएं। बचा हुआ फ़ीड फेंक दें।
# जीवित कल्चर (जीवित अच्छे बैक्टीरिया) की संख्या बनाए रखने के लिए, पाउडर मिलाने से पहले उबाले हुए पानी को शरीर के तापमान तक ठंडा होने दें।
Explore NAN PRO® Method of Preparation Playlist
मुझे अपने शिशु को दिन में कितनी बार फ़ीड देना चाहिए?
फ़ीड की संख्या शिशु की उम्र पर निर्भर करती है। हमेशा फीडिंग टेबल का पालन करें और सही गाइडेंस के लिए अपने पीडियाट्रिशियन (बच्चों के डॉक्टर) से सलाह लें।
फ़ॉर्मूला कैलकुलेटर (NAN PRO® स्टेज - 1, 400g)
| उम्र (सप्ताह) | दिन में फ़ीड की संख्या | प्रति फ़ीड स्कूप की मात्रा (4.5g) | प्रतिदिन लगभग खपत (g) | 400g पैक कितने दिन चलेगा |
| 0-2 | 6 | 3 | 81 | ~5 दिन |
| 2-4 | 5 | 4 | 90 | ~4 दिन |
| 4-8 | 5 | 5 | 112.5 | ~ 3 दिन |
| 8-10 | 5 | 6 | 135 | ~3 दिन |
| 12 आगे | 5 | 7 | 157.5 | ~2 दिन |
गुनगुने पानी के 30 ml में NAN PRO® स्टेज 1 पाउडर का एक बराबर भरा हुआ स्कूप (4.5g) मिलाएं।
उम्र और स्टेज
मुझे अपने शिशु को कौन सा NAN PRO® देना चाहिए? NAN PRO® 1, 2, 3 और 4 में क्या अंतर है?
NAN PRO® शिशुओं की अलग-अलग उम्र के लिए बनाया गया है, जब उन्हें ब्रेस्टफीडिंग (स्तनपान) नहीं कराया जा रहा हो। अपने शिशु की उम्र के अनुसार सही विकल्प चुनने के लिए अपने पीडियाट्रिशियन (बच्चों के डॉक्टर) से सलाह लें।
| शिशु की उम्र (महीनों में) | NAN PRO® स्टेज |
| 0-6 महीने | NAN PRO® स्टेज 1 |
| 6-12 महीने | NAN PRO® स्टेज 2 |
| 12-18 महीने | NAN PRO® स्टेज 3 |
| 18-24 महीने | NAN PRO® स्टेज 4 |
उपयोग से जुड़ी जानकारी
क्या NAN PRO® शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए?
माँ का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम है, लेकिन उपलब्ध न होने या पर्याप्त न होने की स्थिति में NAN PRO® शुरू करने से पहले अपने पीडियाट्रिशियन (बच्चों के डॉक्टर) से सलाह लेना उचित है।
क्या तैयार किया हुआ NAN PRO® फ्रिज में रखा जा सकता है?
एक बार में केवल एक फ़ीड तैयार करें। तुरंत खिलाएं और दिए गए निर्देशों का ठीक से पालन करें। हर फ़ीड के अंत में बचा हुआ फ़ॉर्मूला फेंक दें।
खोलने के बाद मैं NAN PRO® को कैसे स्टोर करूँ?
पैक खोलने के बाद, उसकी सामग्री को पाउच सहित एक साफ़ एयरटाइट कंटेनर में रखें। हर उपयोग के बाद ढक्कन को अच्छी तरह बंद करें और इसे ठंडी, सूखी और साफ़ जगह पर रखें। खोलने के बाद सामग्री का उपयोग 3 हफ्तों के भीतर या ‘USE BY’ तारीख तक करें—जो भी पहले हो।
उपलब्धता और सुरक्षा
मैं NAN PRO® कहाँ से खरीदूँ?
माँ का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम है, लेकिन उपलब्ध न होने की स्थिति में कृपया अपने पीडियाट्रिशियन (बच्चों के डॉक्टर) से सलाह लें। आप NAN PRO® को फ़ार्मेसी, सुपरमार्केट, बेबी स्टोर्स और भरोसेमंद ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म्स से खरीद सकते हैं।
क्या NAN PRO® शिशुओं के लिए अच्छा है?
NAN PRO® शिशुओं के लिए एक स्प्रे ड्राइड फ़ॉर्मूला है, जिसका इस्तेमाल तब किया जाता है जब उन्हें ब्रेस्टफीडिंग (स्तनपान) नहीं कराया जा रहा हो। इसमें व्हे प्रोटीन, DHA, ARA, विटामिन A, C और ज़िंक के साथ-साथ कैल्शियम और विटामिन D होते हैं। NAN PRO® 1 में प्रोबायोटिक L. रेउटेरीⓘ भी शामिल है। यह आपके शिशु के लिए कितना उपयुक्त है, इसके बारे में जानकारी के लिए कृपया अपने पीडियाट्रिशियन (बच्चों के डॉक्टर) से सलाह लें।
NAN PRO 3® कब शुरू करें?
NAN PRO® 3 एक स्प्रे ड्राइड फॉलो-अप फ़ॉर्मूला है, जिसमें DHA, ARA, विटामिन A, C, D, कैल्शियम, ज़िंक और आयरन होते हैं। यह उन शिशुओं के लिए है जो 12 महीने के बाद और 18 महीने तक की उम्र के हैं, जब उन्हें ब्रेस्टफीडिंग (स्तनपान) नहीं कराया जा रहा हो।
NAN PRO® कैसे खिलाएं?
सही बनाने की विधि के अनुसार NAN PRO® तैयार करने के बाद, शिशु को कटोरी और चम्मच से खिलाएं और बचा हुआ फ़ीड फेंक दें।
NAN PRO® को कितने समय तक रखा जा सकता है?
खोलने के बाद सामग्री का उपयोग 3 हफ्तों के भीतर या ‘USE BY’ तारीख तक करें—जो भी पहले हो।
जैसे: पोषण, पेरेंटिंग टिप्स…